Raveena Tandon -Rasha Thadani at Risikesh : बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन ( Raveena Tandon) इन दिनों उतराखंड में अपनी बेटी राशा थडानी के साथ घुमने गई हुई हैं। एक्ट्रेस पहाड़ों में अपना जन्मदिन मनाने गई थी। जहां उन्होंने भारत के हर पवित्र स्थल के दर्शन किए और अपने फैंस से भी मिली। पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस पहाड़ों में घूम रही है। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें रवीना अपनी बेटी राशा के साथ गंगा आरती कर रही है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर फैंस के बीच वायरल हो रही है।
रवीना टंडन हाल ही में गंगा के किनारे ऋषिकेश पहुंची जहां उन्होंने शाम की गंगा आरती की। एक्ट्रेस यहाँ अपनी बेटी राशा के साथ दिखाई दी जहां दोनों माँ- बेटी ने मिलकर गंगा मैया की आरती की, इस मौके पर रवीना ने लाल रंग का सूट पहन था और उनके हाथ में आरती की थाली थी वहीं बेटी राशा पिंक जैकिट में माँ के साथ खड़ी दिखाई दी। दोनों पूरे भक्ति भाव और भजन के साथ गंगा की आरती करती दिखाई दी। फैंस ने उनके इस रूप की खूब सराहना की। बता दें कि इससे पहले रवीना केदारनाथ धाम में भी गई थी जहां उन्होंने रुद्राभिषेक किया था। इसी के साथ वह उत्तराखंड के कई मंदिरों में भी दर्शन करने गई और उनके साथ बेटी राशा भी नजर आई।
रवीना टंडन के वर्कफ्रन्ट के बात करें तो वह जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'घुड़चड़ी' में संजय दत्त के साथ नजर आने वाली हैं। इसी के साथ उनकी फिल्म वेलकम टू दी जंगल भी रिलीज होने वाली है। वहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानि अगले साल अभिषेक कपूर के नए प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाली हैं।
