Kuttey box office collection day 4: बॉलीवुड अभिनेता अर्जन कपूर ने बीते वीकेंड अपनी नई फिल्म कुत्ते रिलीज की थी, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स को अच्छी कमाई की उम्मीद थी। फिल्म कुत्ते (Kutttey) ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी, जिस कारण इसके फर्स्ट वीकेंड के आंकड़े बहुत अच्छे नहीं थे। फिल्म कुत्ते की फर्स्ट वीकेंड की कमाई तो निराशाजनक थी ही लेकिन सोमवार के दिन यह सिनेमाघरों में धड़ाम से गिर पड़ी है। ट्रेड से सामने आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म कुत्ते ने सिनेमाघरों में अपने चौथे दिन केवल 30-35 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म कुत्ते की चौथे दिन की कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स यह कहने को मजबूर हो गए हैं कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है।
Kuttey Box Office Collection Day 4: सोमवार के दिन धड़ाम से गिरी अर्जुन कपूर की कुत्ते, कमाई देख रोएंगे मेकर्स
फिल्म कुत्ते ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 1.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 1 करोड़ रुपये और चौथे दिन केवल 35 लाख रुपये कमाए हैं। अगर फिल्म कुत्ते की चारों दिनों की कमाई को जोड़ दिया जाए तो इसकी कुल कमाई 2.55 करोड़ रुपये हुई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री लम्बे समय से फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रही है। बड़े से बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग रही हैं, जिस लिस्ट में अर्जुन कपूर की कुत्ते का नाम भी जुड़ गया है।
लम्बे समय से हिट फिल्म की तलाश में हैं अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी लम्बे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं। अर्जुन कपूर की फिल्में सिनेमाघरों में बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही हैं। कुत्ते से अर्जुन कपूर को भी काफी उम्मीद थी लेकिन यह फिल्म भी पानी मांग गई है। अर्जुन कपूर लम्बे समय से हटकर फिल्में करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में कमाई नहीं कर पा रही है।
