बॉलीवुड

Urfi Javed ने किया आत्महत्या को लेकर ट्वीट, इंटरनेट पर मचा हंगामा

Urfi Tweet about Suicide: टीवी अदाकारा उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुसाइड को लेकर ऐसी बात लिखी है कि हंगामा मच गया है। लोग लगातार इस ट्वीट पर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग उर्फी जावेद का मजाक भी उड़ा रहे हैं क्योकि अदाकारा का ये ट्वीट कहीं से चोरी है।

Image

Urfi Javed ने किया आत्महत्या को लेकर ट्वीट, इंटरनेट पर मचा हंगामा

Urfi Tweet about Suicide: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा उर्फी जावेद ने ट्विटर अकाउंट पर ऐसा ट्वीट किया है कि लोगों के बीच हंगामा मच गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये ट्वीट उनकी नई ड्रेस से रिलेटिड है तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में उर्फी जावेद ने यह ट्वीट आत्महत्या को लेकर किया है। उर्फी जावेद ने 17 जनवरी की शाम ट्विटर पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने आत्महत्या को लेकर ऐसी बात लिख दी कि लोग भौचक्के रह गए। उर्फी जावेद ने ट्वीट में लिखा है, 'आत्महत्या करने के लिए जिंदगी बहुत ही छोटी है। जब तक आपकी मौत खुद आप तक नहीं आती है शांत रहिए।'

उर्फी जावेद के इस ट्वीट पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई बोल रहा है कि उर्फी जावेद ने यह ट्वीट करके आत्महत्या का मुद्दा जिंदा कर दिया है तो कोई बोल रहा है कि उनके ट्वीट से ऐसे लोगों को अक्ल आएगी, जो जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की सोच रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'सही बात है... इंतजार करना थोड़ा कठिन है लेकिन इसका फल मीठा होता है।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'आत्महत्या के बारे में सोचना ही खराब है। किसी को भी इस तरह के विचार दिमाग में नहीं लाने चाहिए।'

बता दें उर्फी जावेद के इस ट्वीट का लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं। उर्फी जावेद ने जैसे ही यह ट्वीट शेयर किया, वैसे ही किसी ने एक हॉलीवुड स्टार का ट्वीट शेयर कर दिया और बताया कि अदाकारा ने यह वाक्य कहां से चुराया है। उर्फी जावेद को लोग ट्वीट चोर की उपाधि दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'उर्फी जावेद जी क्या ये ट्वीट ओरिजनल है?' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'क्या ये ट्वीट ओरिजनल है? या इसकी ड्रेस की तरह ये भी कहीं से चुराया हुआ है?' वैसे आपका उर्फी जावेद के इस ट्वीट के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article