Jaya Bachchan trolled Social Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपने गुस्से की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई उनकी तस्वीरें खींचे। एक्ट्रेस कई बार पैपराजी को उनकी तस्वीरें लेने से मना कर चुकी हैं। इस वजह से जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर अपना गुस्सा होती है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ कुछ बॉडी गार्ड्स भी नजर आ रहे हैं। जया बच्चन और उनके पति का फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया जाता है। जया किसी व्यक्ति से कुछ बातें करते हुए नजर आती है। एक अनजान शख्स अपने फोन से उनकी तस्वीरें लेते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान बाकी कैमरे भी जया बच्चन की तरफ होते हैं। जया बच्चन कहती हैं प्लीज, मेरी फोटो मत खींचो, मेरी फोटो मत लो। तुम्हें अंग्रेजी समझ नहीं आती है क्या?
जया बच्चन के साथ चल रहे सिक्योरिटी गार्ड लोगों को हटाते हुए फोटो लेने से मना करते हैं। जया के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन कुछ नहीं कहते हैं। वीडियो में चलते हुए जया कहती हैं ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए। अमिताभ एक सेकंड के लिए जया बच्चन को देखते हैं। क्लिप में अमिताभ बच्चन फर्श की तरफ देखते हुए चलते रहे हैं। अमिताभ इस दौरान कैजुअल आउटफिट में नजर आए।
पैपराजी पर जया ने निकाला गुस्सा
ऐसा पहली बार नहीं है जब जया बच्चन पैपराजी पर भड़की हैं। इससे पहले भी जया पैपराजी से पूछ चुकी हैं कि आप लोग कौन से अखबार से है। मेरी तस्वीर मत लो। अपनी नातिन नव्या नेवली नंदा के पोडकास्ट में जया बच्चन कह चुकी हैं कि मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि लोग मेरी पर्सनल लाइफ में दखल अंदाजी करें। जया बच्चन करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी।
