Kunal Kapoor in Nitesh Tiwari's Ramayan: नितेश तिवारी की रामायण मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म निर्माता नितेश तिवारी इस महाकाव्य को बड़े पैमाने पर शूट करना चाहते हैं। रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं, और साईं पल्लवी मां सीता की भूमिका निभा रही हैं। जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ रही है, मूवी की स्टारकास्ट बढ़ती जा रही है। अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर कुणाल कपूर की भी इस फिल्म में एंट्री हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं एक्टर ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। मूवी में सनी देओल भी हनुमान जी के रोल में नजर आने वाले हैं। जिसको लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
Kunal Kapoor in Nitesh Tiwari's Ramayan
यह भी पढ़ें- Richa Chadha की नन्ही परी की फोटो देख पसीज गया फैंस का दिल, आशिर्वाद देने पहुंची Shabana Azmi संग ये हसीनाएं
कुणाल कपूर की 'रामायण' में हुई एंट्री!
पिंकविला की एक स्पेशल रिपोर्ट के अनुसार नितेश तिवारी की रामायण में कुणाल कपूर, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी के साथ फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक्टर अपनी भूमिका के लिए रिहर्सल और कॉस्ट्यूम ट्रायल में भी बिजी हो गए हैं। हालांकि कुणाल के रोल के बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्म के रोल के लिए उनकी तैयारी भी शुरू हो गई है।
बता दें कि फिल्म में साउथ स्टार यश भी रावण के रूप में नजर आ रहे हैं और लारा दत्ता कैकई के रोल में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण को टोटल दो पार्ट में बनाया जा रहा है।
