बॉलीवुड

रूमर्ड गर्लफ्रेंड Khushi Kapoor संग काम करना चाहते हैं Vedang Raina, बोले-हम एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल...

खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं। दोनों की क्यूट जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। दोनों ने साथ में फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के शो में शोस्टॉपर बने थे। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Image

Vedang-Khushi (credit Pic: Instagram)

वेदांग रैना (Vedang Raina) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने साथ में जोया अख्तर की 'द आर्चीज' (The Archies) में साथ काम किया था। द आर्चीज के बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है। रूमर्ड कपल ने अपनी डेटिंग की खबरों पर कोई कंफर्मेंशन नहीं दिया। कपल अक्सर हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आता है। दोनों ने साथ में फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के शो में रैंप वॉक किया था। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। खुशी और वेदांग गौरव के शो के शोस्टॉपर बने थे।

खुशी ने वेदांग संग रैंपवॉक पर डेब्यू करने पर जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर आप किसी के साथ कंफर्टेबल होते हैं तो आप उसके साथ कम नवर्स होते हैं। आपके लिए चीजें आसान हो जाती है। एक्ट्रेस ने कहा कि आपको हमेशा उस इंसान के साथ काम करने में अच्छा लगता है जिसके साथ कंफर्टेबल हो।

वेदांग-खुशी साथ में करेंगे काम

वेदांग से पूछा गया कि क्या आप खुशी के साथ दोबारा काम करना चाहेंगे। एक्टर ने कहा, हां बिल्कुल साथ काम करेंगें। हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हो। हम दोनों एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल है। सेट पर भी और एक-दूसरे के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। ऐसे में एक-दूसरे के साथ हम जरूर काम करेंगे।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो वेदांग आलिया भट्ट के साथ जिगरा में नजर आएंगे। जिगरा को करण जौहर और आलिया भट्ट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। आलिया और वेदांग पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। खुशी कपूर इब्राहिम अली खान के साथ रोमकॉम मूवी में नजर आएगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article