Krrish 4 Preity Zinta-Rekha Entry: ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी वॉर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। वॉर 2 के बाद फैंस जिस मूवी का इंतजार कर रहे हैं वो है कृष 4। जी हाँ इंडिया की ये सुपरहीरो मूवी अपने पार्ट 4 को लेकर सुर्खियां बटौर रही है। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि कृष 4 में प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया है। जिससे फैंस की खुशी सांतवें आसमान पर थी। वहीं अब फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट ने सबको हैरान कर दिया है। वो यह कि फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 3-3 एक्ट्रेस नजर आएंगी। क्योंकि हमारे हीरो कृष का मूवी में ट्रिपल रोल है।
प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) के मूवी में वापस आने की खबर ने फैंस को पहले ही खुश कर दिया था अब एक और बड़ी अपडेट आई है। वो यह कि प्रीति जिंटा( Preity Zinta) और दिग्गज अभिनेत्री रेखा ( Rekha) भी कथित तौर पर कृष 4( Krrish 4) के कलाकारों की टोली में शामिल हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन इस मल्टी-स्टारर फिल्म में ट्रिपल रोल निभाने के लिए तैयार हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक सूत्र के हवाले से कहा, प्रोजेक्ट यह है कि कृष को एक बड़े खतरे को खत्म करने के लिए अलग-अलग समय सीमाओं, अतीत और भविष्य के कान्सेप्ट में दिखाया जाएगा। वीएफएक्स और प्रोडक्शन से भरी होने के बावजूद, फिल्म पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों पर आधारित रहेगी।
कृष 4 ( Krrish 4) के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम वाईआरएफ स्टूडियो में चल रहा है, जिसमें एक समर्पित वीएफएक्स टीम फिल्म के प्री-विज़ुअलाइज़ेशन पर काम कर रही है। ऋतिक स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने के लिए अपने लेखकों की टीम और आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बताते चले कि फिल्म को ऋतिक रोशन डायरेक्ट करने वाले हैं।
