बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का 27 जुलाई को जन्मदिन था। एक्ट्रेस ने ग्रीस में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया, बहन नुपूर सेनन और कुछ करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे मनाया था। एक्ट्रेस के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस का स्मोकिंग करते हुए वीडियो भी सामने आया था जिस वजह से कृति को जमकर ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस अब ग्रीस वेकेशन से वापस आ चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी को जमकर पोज देते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आईं। वो पैपराजी से बातचीत करते हुए दिखाई दी। पैप्स भी एक्ट्रेस के साथ मजाक- मजाक करते हुए दिखे।
कृति सेनन हुईं एयरपोर्ट पर स्पॉट
कृति ने अपने वेकेशन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। एक्ट्रेस बीच किनारे वेकेशन एन्जॉय करते हुए दिखीं। एक्ट्रेस के वीडियो में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की भी झलक देखने को मिली है। वीडियो के बैकग्राउंड में आ रातभर जाए ना घर प्ले हो रहा था। एक्ट्रेस इस समय अपनी लाइफ के रोमांटिक फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस का नाम कबीर बहिया के साथ जोड़ा गया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार क्रू में नजर आई थीं। क्रू में कृति के साथ करीना और तबू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस काजोल के साथ दो पत्ती में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करने वाली हैं।
