बॉलीवुड

Kajol ने 50वें जन्मदिन पर की फैंस से बाहर मुलाकात, एक्ट्रेस की एक झलक की खातिर बेकाबू हुई भीड़

काजोल (Kajol) आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर अपने फैंस से घर के बाहर मुलाकात की। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। एक्ट्रेस फैंस के बीच में फंस गई। एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Kajol (credit Pic: Instagram)

Kajol Mobbed by Fans: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपना काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस ने कई ऑइकोनिक फिल्मों में काम किया है। आज भी एक्ट्रेस की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे मुंबई के मराठा हिंदी सिनेमा में हर रोज चलती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे के खास मौके पर घर के बाहर फैंस से मुलाकात की। एक्ट्रेस के घर के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस फैंस से मुलाकात करते हुए दिख रही हैं। एक्ट्रेस को देखने के लिए फैंस के बीच में अफरा-तफरी मची हुई दिख रही है। फैंस की भीड़ देखकर काजोल अपने घर चली जाती है। एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है।

काजोल की देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

एक्ट्रेस को उनके चाहने वाले, परिवार और दोस्त जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस के पति अजय देवगन ने खास अंदाज में बधाई दी। अजय ने काजोल के साथ खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए प्यार भरा नोट लिखा। एक्टर ने लिखा, आपकी हंसी हर जगह फैली हुई है। आपके प्यार का कोई अंत नहीं है और आपकी एनर्जी से मैं खुद को मैच करने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे द्वारा किए गए सभी मजाक के बावजूद आप मेरे जीवन में खुशहाली लाती हैं। आज आपका दिन सेलिब्रेट कर रहा हूं और आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं काजोल। अजय का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अजय के अलावा करण जौहर ने भी अपनी दोस्त को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article