Kriti Sanon Smoking VIDEO: कृति सेनन (Kriti Sanon) अब एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिगरेट पीती देखी जा सकती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कृति पर भड़क गए हैं, और उनपर कई आरोप भी मड़ रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि कुछ समय पहले तक कृति सिगरेट के खिलाफ बयान दिया करती थीं वह बोलती थीं कि उन्हें यह पसंद नहीं है, तो फिर अब क्या हो गया?'
इस वजह से भड़क रहे हैं लोग
वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि कृति 'आदिपुरुष' में माता सीता बनी थीं और उनका इस तरह से सिगरेट पीना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। इसी वजह से एक्ट्रेस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। यहां कृति सेनन के इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं, जिसकी वजह से उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।
सिगरेट पीती नजर आईं कृति सेनन
रेडिट यूजर्स ने कृति की वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह नारंगी रंग के बीचवियर में नजर आ रही हैं और सिगरेट पीती दिख रही हैं। अब यह वीडियो जंगल की आग की तरह फैल गया है, जिससे सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। एक यूजर ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, 'बरेली की बर्फी की रिलीज के बाद तो कह रही थीं कि उन्हें सिगरेट पीना अच्छा नहीं लगा था..'
