MS Dhoni की बेटी संग Kriti sanon ने बिताया टाइम, वायरल हुई फोटोज

Kriti Sanon Pics: भारत-इंग्लैंड चौथा वनडे देखने लॉर्ड्स पहुंचीं कृति सेनन का जीवा धोनी के साथ वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों की प्यारी बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

Kriti Sanon Pics: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का भी ध्यान खींच लिया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच को देखने कई बड़े सितारे पहुंचे। इस दौरान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया, हालांकि रन चेज के दौरान वह अपना विकेट गंवा बैठे। स्टेडियम में अक्षय कुमार और कृति सेनन (Kriti Sanon) समेत कई सेलिब्रिटीज भी मौजूद रहे। इसी बीच कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा धोनी के साथ बातचीत करती और समय बिताती नजर आ रही हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kriti Sanon और Kabir Bahia की इस फोटो ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल)

kriti sanon pics

कृति सेनन और जीवा धोनी के बीच दिखी बॉन्डिंग (pic credit-instagram)

कृति सेनन और जीवा धोनी के बीच दिखी बॉन्डिंग (pic credit-instagram)

कृति सेनन और जीवा धोनी के बीच दिखी बॉन्डिंग

कृति सेनन ने भारत और इंग्लैंड के पहले वनडे मैच के साथ-साथ रविवार को लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान स्टेडियम से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में कृति महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी के साथ बातचीत करती और समय बिताती नजर आईं। 11 साल की जीवा धोनी और कृति सेनन की शानदार बॉन्डिंग ने लोगों का ध्यान खींच लिया। दोनों अपनी बातचीत में इतने व्यस्त नजर आए कि उन्हें आसपास की किसी चीज की परवाह नहीं थी। कृति ने जीवा पर खूब प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस ने उनकी इस प्यारी बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की।

End of Feed