बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Krithi Shetty, Rohit Shetty से होगा खास कनेक्शन

साउथ की जानी-मानी अदाकारा कीर्ति शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू का खास कनेक्शन रोहित शेट्टी से होगा, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को दीवाना बना चुकी कीर्ति शेट्टी जल्द ही अपने करियर में एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। इनसाइडर्स की मानें तो कीर्ति शेट्टी कुछ ही समय में बॉलीवुड डेब्यू करेंगी, जिसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। अदाकारा कीर्ति शेट्टी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए विषय का भी चुनाव कर लिया है और ये भी फैसला ले लिया है कि इसे कौन सा डायरेक्टर बनाएगा। अगर पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो अदाकारा कीर्ति शेट्टी के बॉलीवुड डेब्यू का खास रिश्ता डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ होगा, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बुढ़ऊ तू समझता क्या...", भद्दे कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं Amitabh Bachchan

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Krithi Shetty, Rohit Shetty से होगा खास कनेक्शन

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Krithi Shetty, Rohit Shetty से होगा खास कनेक्शन

रोमांटिक मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी Krithi Shetty

अगर सूत्रों की मानें तो कीर्ति शेट्टी की पहली बॉलीवुड फिल्म को रोहित शेट्टी के खेमे की विधि घोड़गाँवकर डायरेक्ट करेंगी। विधि की ये मूवी एक रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसकी पूरी लाइमलाइट कीर्ति शेट्टी के ऊपर ही रहने वाली है। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना पक्का है कि ये फिल्म विधि और कीर्ति इस साल के अंत तक शुरू कर देंगी। विधि पूरी कोशिश करेंगी कि वो इस रोमांटिक ड्रामा के जरिए कीर्ति को एक नए अवतार में पेश करें। फिल्म के टाइटल का आधिकारिक ऐलान जल्द ही होगा, जिसके लिए मेकर्स तैयारियां कर रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मोदी जी इतने कमजोर नहीं...", सरकारी दवाब पर शेखर सुमन ने तोड़ी चुप्पी

End of Feed