Koffee with Karan 8: Shamshera फ्लॉप होने के बाद टूट गए थे Ranbir Kapoor? पत्नी Alia Bhatt ने बताई सच्चाई

रणबीर कपूर ने कुछ दिनों पहले यशराज बैनर की मेगा बजट फिल्म शमशेरा की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म शमशेरा फ्लॉप होने के बाद रणबीर कपूर की हालत कैसी थी, इस मुद्दे पर आलिया भट्ट ने खुलकर बात की है। आलिया भट्ट ने कहा है कि रणबीर कपूर फेलियर हैंडल करने के मामले में कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं।

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट हाल में करण जौहर के सुपरहिट टॉक शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन पर पहुंची। इस मौके पर उनकी ननद करीना कपूर खान उनके साथ थीं। करीना कपूर खान और आलिया भट्ट ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई सारे खुलासे किए। करण जौहर ने कॉफी विद करण 8 पर आलिया भट्ट से उनके पति के बारे में कई सारे सवाल किए, जिनमें से एक सवाल रणबीर कपूर की बिग बजट फिल्म शमशेरा के बारे में था। यशराज बैनर ने फिल्म शमशेरा को बहुत बड़े स्तर पर बनाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की थी लेकिन दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

Alia on shamshera failure

शमशेरा फेल होने से कितने प्रभावित हुए थे रणबीर कपूर?

रणबीर कपूर इस जनरेशन के सबसे बेहतरीन कलाकार हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलें या फिर नहीं लेकिन दर्शक उनकी तारीफ जरूर करते हैं। फिल्म शमशेरा से भी लोगों को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन यह उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी। आलिया भट्ट ने करण जौहर के टॉक शो पर फिल्म शमशेरा के बारे में बात की और बताया कि इसके फ्लॉप होने से रणबीर कपूर बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुए।

End of Feed