बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। वो अपने ट्वीट्स में ऐसी मजेदार बातें लिख देते हैं कि लोग कमेंटबाजी शुरू कर देते हैं और फिर खबरें बनने लगती हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आज भी कुछ ऐसा लिखा कि लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। बिग बी का ये ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोग उनका कुर्ता खींचने लगे।
Amitabh Bachchan ने भारत की जीत के बाद किया ट्वीट
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के बाद ट्वीट किया कि वो जब-जब मैच नहीं देखते हैं, तब-तब भारतीय टीम झंडे गाड़ देती है। बिग बी के अकाउंट से इस मजेदार ट्ववीट की देर थी और फिर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लोग लगातार उनसे बोल रहे हैं कि वो वर्ल्डकप फाइनल 2023 के दिन बाथरूम में बंद हो जाएं क्योंकि अगर उस दिन वो भारत का मैच देखने लगे तो उल्टा भी हो सकता है।
बताते चलें कि बीते दिन भारत ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम ने लगातार 10 मैच जीते हैं और दुनियाभर की टीमों को रौंदा है। ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल में कप उठाकर ही दम लेगी। बिग बी का ट्वीट देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि उन्हें फाइनल के दिन बाथरूम में ही बंद हो जाना चाहिए ताकि भारतीय टीम फाइनल कप आसानी से उठा पाए।
