बॉलीवुड

Tiger 3 Box office Collection: 300 करोड़ी होने से केवल एक कदम दूर है सलमान खान की फिल्म, 5वें दिन कमाए इतने रुपये

Salman Khan's Tiger 3 Box office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर-3' (Tiger 3) बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई कर रही है। ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए एकदम तैयार है।

Image

Salman Khan

Tiger 3 Box office Collection Day 5: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'टाइगर-3' (Tiger 3) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए 5 दिन पूरे हो गए हैं। ये फिल्म 12 नवंबर यानी दिवाली के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। 'टाइगर 3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोगों के अंदर इसे देखने की बेताबी थी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। फिल्म की कमाई ने भी निर्माताओं को निराश नहीं किया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान की 'टाइगर 3' 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है। आइए देखें फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

सलमान खान स्टारर एक्शन-थ्रिलर ने भारत में ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 44.50 रुपये की कमाई की थी। ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' ने 5वें दिन यानी16 नवंबर को 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म के आंकड़े में थोड़ी गिरावट देखी गई है लेकिन फिर भी यह कमाई निर्माताओं को निराश नहीं करेगी। भारत में अब 'टाइगर 3' का कुल कलेक्शन 187.65 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को कुल मिलाकर 16.44 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली थी। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

सलमान खान स्टारर का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में कटरीना कैफ के साथ-साथ इमरान हाशमी भी लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। वीकेंड में 'टाइगर 3' के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article