Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 के पांचवें एपिसोड में वरुण धवन (Varun Dhawan) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) नजर आने वाले हैं। शो में दोनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे करने वाले हैं। शो में सिद्धार्थ ने अपनी लेडी लव कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ करते हैं। एक्टर ने बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। उन्होंने बताया कि मैं पहले से ज्यादा जिम्मेदार हो गया हूं। शो पर करण जौहर वरुण और सिद्धार्थ से पूछते हैं कि क्या आप दोनों सेफ खेलने वाले हैं। इस पर वरुण कहते हैं कि मेरे प्रोड्यूसर ज्यादा डरे हुए हैं कि मैं कुछ गलत ना बोल दूं।
Koffee With Karan 8 (credit pic: instagram)
सिद्धार्थ वरुण की बातों से सहमती जताते हुए कहते हैं कि हम एक पार्टी में थे। उस पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने हमें करीब 15 मिनट तक समझाया कि बोलते समय संभल कर कहना। इसके बाद करण उन लोगों के नाम पूछते हैं। लेकिन दोनों स्टार्स नाम बताने से साफ मना कर देते हैं।
शो पर आने से पहले वरुण-सिद्धार्थ को लोगों ने दी थी सलाह
वरुण आगे कहते हैं कि लोग ज्यादा चिंता में हैं। वरुण और सिद्धार्थ का कमेंट दीपिका और रणवीर के ट्रोल होने के बाद आया है। शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर रणवीर और दीपिका आए थे। शो पर कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिसके बाद दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ा था।
