बॉलीवुड

KWK 8: OMG 2 संग क्लैश पर सनी देओल ने बताई पूरा सच्चाई, कहा- 'मैंने उसे मना किया लेकिन वो नहीं माना'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 3, 2023, 11:31 AM IST

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण सीजन 8 के दूसरे एपिसोड में बॉबी देओल और सनी देओल एक साथ नजर आए हैं। इस बीच सनी और बॉबी ने अपने करियर और गदर 2 को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने OMG 2 संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर भी खुलासा किया है।

Image

KWK 8: Karan Johar Welcomes Sunny, Bobby Deol

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए थे। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड में बॉबी देओल और सनी देओल एक साथ नजर आए हैं। दोनों भाई को एक साथ करण जौहर के शो में देखना कई लोगों के लिए हैरान करने वाला भी रहा है। इस बीच सनी और बॉबी ने अपने करियर और गदर 2 को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने OMG 2 संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर भी खुलासा किया है। सनी देओल की फिल्म गदर 2 बड़ी ब्लॉकबस्ट साबित हुई है।

इसको लेकर बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि उन्होंने ओएमजी 2 से बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर अक्षय कुमार को कॉल भी किया था। सनी देओल ने दावा किया है कि वह नहीं चाहते थे कि दोनों फिल्में एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हों। आइए सनी देओल के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'मैंने उसे कॉल किया था लेकिन उसने मना किया..'

करण जौहर ने सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर पूछा तो एक्टर ने कहा, 'मैनें जरूर उन्हें कॉल किया था कि अगर आपके हाथ में दो तो मूवी थोड़ा आगे-पीछे कर लो। लेकिन उन्होंने मना कर दिया, उनका कहना था कि कुछ भी उनके हाथ में नहीं है। सब प्रोडक्शन देख रहा है।' सनी ने कहा लेकिन बात में दोनों फिल्मों के लिए ही अच्छा था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article