Rani Mukerji at KWK 8 : बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी( Rani Mukerji) और काजोल देवगन( Kajol Devgan) हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 8 में बतौर गेस्ट आई थी जहां उन्होंने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। एक्ट्रेस का ये इंटरव्यू इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। शो के होस्ट करण जौहर ने रानी मुखर्जी से उनकी बेटी और पति के बारे में बात कि जिस पर रानी ने बेहद मजेदार जवाब दिया। करण ने उनसे बेटी आदिरा के बारे में पूछा कि वह उन्हें कैमरा से कैसे दूर रखती हैं, जानिए रानी मुखर्जी ने क्या कहा
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 8 में रानी मुखर्जी और काजोल देवगन ने अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोले । करण ने रानी मुखर्जी से उनकी बेटी आदिरा के बारे में बात की, करण ने पूछा कि आपकी बेटी इतनी बड़ी हो गई है आप उसे अब तक मीडिया से कैसे दूर रख रही हो। इस पर हसीना ने जवाब दिया कि मैं और मेरी फैमिली अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर रखना पसंद है। मेरी बेटी आदिरा आठ साल की हो गई है, मैंने उसे अब तक मीडिया से दूर ही रखा है। जब आदिरा पहली बार पैपराजी के सामने आई थी तब मैंने उनसे मना कर दिया था कि कोई भी मेरी बेटी की फोटो नहीं लेगा , यह सुनकर सभी एकदम से डर गए थे और उसके बाद से किसी ने आदिरा की फोटो नहीं ली। मैं अपनी बेटी को स्पेशल फ़ील नहीं करवाना चाहती बल्कि उसे वैसे ही लाइफ देना चाहती हूँ जो बाकि बच्चें जीते हैं।
पति आदित्य चोपड़ा को लेकर रानी ने कहा कि वह आज तक मीडिया के सामने नहीं आए। उन्हें अपने आप को पैपराजी से छुपाना आता है यही कारण है कि वह मीडिया के सामने नजर नहीं आते।
