टीवी मसाला

Bigg Boss 17: नेशनल टेलीविजन पर बॉयफ्रेंड संग इंटीमेट होने पर ट्रोल हुईं ईशा मालवीय, यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए..

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 5, 2023, 10:07 AM IST

Bigg Boss 17: ईशा मालवीय का बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल संग इंटीमेंट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कपल कंबल के अंदर रोमांटिक होते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ईशा को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फैमिली शो में ये सब क्या हो रहा है।

Image

Isha Malviya - Samarth Jurel (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में हर दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है। घर में ईशा मालवीय (Isha Malviya) की लव स्टोरी लाइमलाइट में है। पिछले हफ्ते शो में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की एंट्री हुई थी। ईशा ने पहले तो उन्हें बॉयफ्रेंड मानने से ही इंकार कर दिया था। बाद में उन्होंने सबके सामने इस बात को एक्सेप्ट कर लिया था। वीकेंड का वार पर ईशा को सलमान खान (Salman Khan) से भी फटकार पड़ी थी। सलमान ने उन्हें समझाया था कि वो कहां गलत जा रही हैं।

सलमान से डांट पड़ने के बाद ईशा बेड पर जाकर समर्थ के सामने रोने लगती है। समर्थ ईशा को सपोर्ट करने के लिए बेड पर लेट जाते हैं। पहले समर्थ ईशा को किस करते हैं। इसके बाद दोनों कंबल के अंदर रोमांटिक होते हुए दिखे। इस दौरान ईशा भूल गई कि वो शो में है जिसमें इतने सारे कैमरे लगे हुए हैं। कुछ समय बाद वहां अभिषेक आ जाते हैं और कहते हैं कि भाई संभलकर कैमरे लगे हुए है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ईशा

सोशल मीडिया पर ईशा का इंटीमेट वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, नेशनल टेलीविजन पर ये सब कर रहे हैं शर्म आनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, ईशा अपनी इमेज खुद खराब कर रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, बिग बॉस इन्हें कहीं और भेजो।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article