KWK 8: रणबीर कपूर नहीं ऋषि कपूर जैसी लगती है राहा कपूर, मां आलिया भट्ट की बात से करीना ने नहीं जताई सहमति

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2023, 08:36 AM IST

Koffee with Karan 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 में आलिया भट्ट और करीना कपूर खान एक साथ नजर आए हैं। इस बीच करण जौहर ने आलिया से बेटी राहा कपूर से जुड़े कई सवाल किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि राहा की शक्ल अपने दादा जी से मिलती है।

Koffee with Karan 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 (Koffee with Karan 8) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक साथ नजर आए हैं। इस बीच करण जौहर ने आलिया से बेटी राहा कपूर से जुड़े कई सवाल किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि राहा की शक्ल अपने दादा जी से मिलती है। वहीं करीना कपूर खान का मानना है कि राहा सबसे ज्यादा अपने पापा रणबीर कपूर की तरह ही दिखती है। राहा कपूर के जन्म को अब 1 साल के ज्यादा का वक्त हो गया है। अभी तक रणबीर और आलिया ने अपने बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ रिवील नहीं किया है। उन्होंने पैपराजी से भी राहा की तस्वीर क्लिक करने से साफ इनकार कर दिया है। इस बीच करण जौहर के शो में आलिया और करीना, राहा की शक्ल और आदतों को लेकर बात करते हुए नजर आए हैं।

End of Feed