बॉलीवुड

Koffee With Karan 8: रणबीर कपूर को टॉक्सिक हस्बैंड कहने पर आलिया भट्ट ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा 'बुरा तो मुझे इस बात का'

Koffee With Karan 8: हाल ही में करण जौहर के चैट शो में नजर आई आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स की क्लास लगा दी है। उन्होंने कॉफी विद करण में रणबीर कपूर को टॉक्सिक हस्बैंड बुलाने वाले लोगों की मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Image

Koffee With Karan 8

Koffee With Karan 8: फिल्म डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) के मशहूर और गॉसिप शो कॉफी विद करण सीजन 8 इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है। दीपिका पादुकोण से लेकर कई बॉलीवुड के बड़े स्टार्स अपने बेडरूम और शादी से जुड़े राज यहां बताते हैं। ऐसे में शो को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में इस शो में गेस्ट के तौर पर आलिया भट्ट और करीना कपूर आई थी। दोनों ने अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बात की। इसी के साथ आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को टॉक्सिक हस्बैंड बुलाने पर भी ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक वीडियो के दौरान कहा था की रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) उन्हें लिपस्टिक हटाने को कहते हैं। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर रणबीर को टॉक्सिक हस्बैंड का नाम देने लगे। अब ऐसे में आलिया भट्ट खुद इस पर बात करते हुए कहती है कि मुझे लगता है की बहुत सारी चीज़ें बेवजह उठा ली जाती है। जब मैंने देखा अपनी टीम के साथ की मेरा बयान कुछ और ही जा रहा है, तब मैंने सोचा रहने दो। हर वक्त इन्हे कुछ न कुछ चाहिए होता है। यह सब देख मैं सोच रही थी की सच में? दुनिया में कई सारे मुद्दे हैं जिनपर बात हो सकती है, लेकिन लोग उस बेवजह बात को खींच रहे हैं।

आगे रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए आलिया भट्ट कहती हैं की 'बुरा तो मुझे इस बात का लगा की लोग रणबीर को ऐसे समझते हैं। लेकिन सचाई ये है की वो लोगों की सोच से बिलकुल ही अलग हैं। इसी के साथ बता दें की साल 2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article