Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण 8 में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में आलिया और करीना करण संग जमकर मस्ती मजाक करने वाले हैं। शो पर करीना कहती हैं कि मैंने आलिया को सलाह दी है कि उसे दूसरे बच्चे के बारे में सोचना चाहिए। आलिया ने पिछले साल बेटी राहा को जन्म दिया था।
Koffee With Karan 8 (credit pic: instagram)
करण के शो पर आलिया ने अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके और रणबीर के बीच में राहा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए अक्सर नोकझोंक होती है। हम घर पर राहा के लिए लड़ते हैं जैसे कि वो बहुत समय से तुम्हारे पास हैं तो अब मुझे दे दो।
करीना ने दी आलिया को दूसरी बार मां बनने की सलाह
आलिया और रणबीर के झगड़े पर करीना ने सॉल्यूशन देते हुए कहा कि तुम्हें दूसरे बच्चे के बारे में सोचना चाहिए ताकि तुम दोनों के पास एक -एक हो। रिश्ते में आलिया करीना की भाभी है। दोनों के बीच में दोस्ती वाला रिश्ता है। शो पर दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करने वाले हैं। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
