बॉलीवुड

Deepika Padukone का नेपोटिज्म पर फूटा दर्द, फैंस ने कहा- 'ये आलिया को टारगेट कर रही है क्या?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 14, 2023, 02:43 PM IST

Deepika Padukone on Nepotism: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते काफी समय से कॉफी विद करण सीजन 8 में दिए अपने स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक और बयान बयान हो रहा है, जिसमें वह नेपोटिज्म को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं।

Image

Deepika Padukone on Nepotism

Deepika Padukone on Nepotism: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते काफी समय से कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee With Karan 8) में दिए अपने स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक और बयान बयान हो रहा है, जिसमें वह नेपोटिज्म को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। नेपोटिज्म को लेकर डिबेट बीते काफी समय से बॉलीवुड में चल रही है, और आउटसाइडर्स से लेकर नेपो किड्स तक हर कोई इसको लेकर अपनी राय रखता रहता है। इस पूरी डिबेट की शुरुआत भी कंगना रनौत ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण से ही की थी। अब दीपिका पादुकोण से भी इसको लेकर सवाल पूछा गया है।

जिसपर रिेएक्ट करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'यह हमेशा से ही बॉलीवुड में था, आज भी है और हमेशा रहने वाला है।' इसी के साथ ही दीपिका ने अपने एक्सपीरियंस को लेकर भी बात की है। कई लोगों का मानना है कि वह अपने इस बयान से आलिया को टारगेट कर रही हैं। आइए दीपिका की इस स्टेटमेंट पर एक नजर डालते हैं।

'एक आउटसाइडर होने के नाते आपको..'

वोग को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा, 'जब आप आउटसाइडर हैं तो 15-20 साल पहले आपके पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हुआ करते थे। अपने लिए इस इंडस्ट्री में जगह बनाना उन लोगों के लिए काफी मुश्किल होता था जिनके माता-पिता इस बैकग्राउंड से नहीं आते थे।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article