Athiya Shetty B'day: केएल राहुल ने 'बेबी' अथिया शेट्टी को बर्थडे की बधाई देते हुए शेयर की रोमांटिक पिक, ससुर सुनील शेट्टी बोले 'नजर न लग जाए...'

भारतीय अदाकारा अथिया शेट्टी 5 नवम्बर 2024 के दिन अपना 32वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं, जिस मौके पर उन्हें फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ अथिया शेट्टी के पति और क्रिकेटर केएल राहुल ने भी प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। केएल राहुल के पोस्ट पर ससुर सुनील शेट्टी ने प्यारा सा रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज 32 साल की हो गई हैं, जिस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं। अथिया शेट्टी के पति और जाने-माने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल बधाई देने के मामले में किसी से पीछे कैसे रहते...। केएल राहुल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी पत्नी अथिया शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें क्रेजी बेबी कहकर पुकारा है। केएल राहुल का क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी तारीफ कर रहे हैं। केएल राहुल ने अथिया के साथ अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस के क्यूट एक्सप्रेशन्स कैद नजर आ रहे हैं। केएल राहुल ने अथिया के जन्मदिन पर प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी क्रेजी बर्थडे बेबी...।'

Athiya Shetty Bday

केएल राहुल के पोस्ट पर ससुर सुनील शेट्टी ने दिया प्यारा सा रिएक्शन

केएल राहुल के प्यारे से पोस्ट पर लगातार लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं और लोग बॉलीवुड कपल की तारीफ कर रहे हैं। रिएक्शन देने के मामले में केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने अपने दामाद के पोस्ट पर प्यारा का रिएक्शन दिया है। सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के पोस्ट पर नजर का टीका लगाया है। लोग कह रहे हैं कि सुनील शेट्टी ने अपने ही अंदाज में कहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की जोड़ी को नजर न लगे।

End of Feed