Virat Kohli's Son Akaay Kohli First Photo: 5 नवंबर 2024 को विराट कोहली अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी साल 15 फरवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय को जन्म दिया था। जिसके बाज आज विराट के बर्थडे के खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय की पहली झलक फैंस को दिखाई है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली के साथ बेटी वामिका और बेटे अकाय की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। इस फोटोज में विराट एक हाथ में बेटी वामिका और बेबी कैरियर में बेटे अकाय को थामे दिथ रहे हैं। ये प्यारी तस्वीर देख हर कोई दंग रह गया है। अकाय की पहली झलक दिखाने के लिए इससे बेहतर दिन शायद ही कोई और हो सकता था। यहां विराट कोहली और उनके दोनों बच्चों की इस प्यारी सी फोटो पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Athiya Shetty B'day: केएल राहुल ने 'बेबी' अथिया शेट्टी को बर्थडे की बधाई देते हुए शेयर की रोमांटिक पिक, ससुर सुनील शेट्टी बोले 'नजर न लग जाए...'
Virat Kohli Birthday: अकाय की पहली फोटो देख खुशी से झूमे फैंस
जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शर्मा ने एक बेहद प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें विराट कोहली की गोद में उनके दोनों बच्चे बेटा अकाय और बेटी वामिका नजर आ रहे हैं। वामिका और अकाय दोनों के चेहरे पर हार्ट शेप वाला इमोजी है। अनुष्का और विराट ने अपने बच्चों के चेहरे को रिवील नहीं किया है।
इस फोटो में वामिका काफी बड़ी दिख रही हैं उन्होंने प्यारी सी दो चोटी की हुई हैं। वहीं बेटा अकाय भी काफी क्यूट दिख रहा है। अब अकाय की पहली झलक देखने के बाद फैंस अनुष्का और विराट से अकाय और वामिका का फेस रिवील करवे की मांग कर रहे हैं।
