बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3 स्टार Kartik Aaryan ने प्यार-मोहब्बत से बनाई दूरी, एक्टर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

Kartik Aaryan Relationship Status: बॉलीवुड के स्टार एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी नई फिल्म भूल भुलैया 3 की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस बीच कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है।

Image

kk

Kartik Aaryan on Relationship: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 3 हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं, जिस वजह से बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी धमाल मचा रही है। चंद दिनों में ही कार्तिक की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक ने एक इंटरव्यू में दिया है, जिसमें उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कार्तिक फिलहाल किसे डेट कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम अबतक कई हसीनाओं के साथ जुड़ा है। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे तक के नाम शामिल हैं। लोगों का ये मानना है कि कार्तिक अभी भी किसी को डेट कर रहे हैं। हालांकि लेटेस्ट इंटरव्यू में कार्तिक ने बता दिया है कि वो पूरी तरह सिंगल हैं। कार्तिक ने मेशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं सिंगल हूं मुझे किसी को अपना लाइव लोकेशन नहीं भेजना पड़ता है। मैं किसी डेटिंग एप पर भी मौजूद नहीं हूं। जब मैंने चंदू चैंपियन की शूटिंग शुरू की थी तभी से ही मेरे पास टाइम नहीं है।'

सिंघम अगेन को दे रही है टक्कर

बताते लें कि दिवाली के मौके पर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के साथ साथ अजय देवगन की मूवी सिंघम अगेन भी रिलीज हुई थी। लोगों का ये मानना था कि सिंघम अगेन के सामने भूल भुलैया 3 घुटने टेक देगी। हालांकि कार्तिक की ये मूवी अजय की फिल्म सिंघम अगेन को जमकर टक्कर दे रही है। भूल भुलैया 3 ने अबतक 125 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं सिंघम अगेन भी लगातार मोटी कमाई कर रही है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article