KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बहन अथिया शेट्टी को दुल्हन बनाने के बाद मिठाई बांटने पहुंचे भाई अहान शेट्टी, देखें वीडियो
अहान शेट्टी जब मिठाई के डब्बे बांट रहे थे तब मीडियावालों ने उनसे बात करने की कोशिश की। अहान शेट्टी ने अथिया की शादी कवर करने के लिए पहुंचे मीडियावालों को धन्यवाद कहा कि वो पिछले 2 दिनों से लगातार अथिया की शादी कवर कर रहे थे। अहान शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी की तरह ही काफी गंभीर रहते हैं और सभी से अच्छा व्यवहार करते हैं। अहान शेट्टी जब मिठाई के डिब्बे लेकर बाहर आए तो उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी, जिसमें वो काफी जंच रहे थे। अहान शेट्टी ने कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तभी से दर्शक उन पर प्यार बरसा रहे हैं।
