बॉलीवुड

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: Suniel Shetty ने केएल राहुल-अथिया शेट्टी के रिसेप्शन पर तोड़ी चुप्पी, जानें कब मिलेगी सबको पार्टी?

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बाद मीडिया से मुलाकात की और बताया कि वो कब अपने दोस्तों को बेटी की शादी की पार्टी देंगे? सुनील शेट्टी ने कहा है कि वो अपने सभी दोस्तों को आईपीएल 2023 के बाद अथिया के रिसेप्शन में बुलाएंगे।

Suniel Shetty on KL Rahul-Athiya Shetty Reception: सालों तक डेट करने और अपने रिश्ते को लंबे समय तक छुपा कर रखने के बाद आखिरकार अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सोमवार को अथिया के अभिनेता-पिता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में एक निजी अंतरंग समारोह में शादी की। शादी समारोह पूरा होने के बाद दोनों के रिसेप्शन की चर्चा शुरू हुईं और अटकलों को शांत करते हुए सुनील शेट्टी ने कंफर्म कर दिया है कि रिसेप्शन समारोह शादी के तुरंत बाद नहीं होने वाला है।

बॉलीवुड अभिनेता ने स्पष्ट तौर पर बताया कि उनकी बेटी और क्रिकेटर केएल राहुल का रिसेप्शन आईपीएल 2023 के बाद होगा। केएल राहुल शादी के बाद अपने आगामी आईपीएल कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त होने वाले हैं और वह आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का उत्सव शनिवार को शुरू हुआ और इसके बाद फार्महाउस में सजावट की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगे। रविवार की रात, परिवार ने एक संगीत समारोह की मेजबानी की, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के साथ करीबी दोस्तों को बुलाया गया था।

खबरों के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी के परिजनों ने शादी में 'नो फोन पॉलिसी' का फैसला किया था, जिसमें समारोह में शामिल करीब 100 मेहमानों से अनुरोध किया गया था कि वे फोटो या वीडियो ऑनलाइन पोस्ट ना करें।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article