Athiya Shetty and KL Rahul Fan on Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शादी के बंधन में बंध गई हैं। अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल ने सात फेरे ले लिए हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी के बाद की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। शादी के बाद अब बॉलीवुड के इस स्टार कपल को फैंस सहित करीबियों और दोस्तों की बधाई मिलना शुरू हो गई है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अथिया और राहुल के फैन्स जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर केएल राहुल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों के ही फैन्स ने बधाइयों का ताता लगा दिया है। फाइनली दोनों की शादी होने से फैन्स बेहद खुश हैं और उनकी ख्वाहिश पूरी होने के लिए शुक्रिया कह रहे हैं। 'नए कपल को शादी की खूब बधाई', 'आप हमेशा खुश रहें', 'हैप्पी मैरिड लाइफ', 'जोड़ी सलामत रहे', 'रब ने बना दी जोड़ी-बधाई' ऐसे कई कमेंट्स के साथ सोशल मीडिया यूजर्स अथिया और केएल राहुल को बधाइयां दे रहे हैं।
आपको बता दें कि 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में आथिया शेट्टी ने केएल राहुल के संग सात फेरे लिए हैं। कपल की शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत समारोह से हुई और फिर हल्दी, मेहंदी और शादी हुई।कपल ने कई सालों तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया।
बता दें कि शादी के बाद राहुल और अथिया हनीमून पर नहीं जाएंगे। रिसेप्शन के बाद दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे। जहां केएल राहुल अपने अगले टूर्नामेंट के लिए जाएंगे वहीं, अथिया अपने नए वेंचर लॉन्च के लिए तैयार हैं।
