Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: बेटी की शादी में फूट-फूट कर रोए सुनील शेट्टी, इस वजह से हुए इमोशनल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 24, 2023, 01:08 PM IST

Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल (KL Rahul) और आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अब एक दूजे के हो गए हैं। दोनों ने बीते दिन 23 जनवरी को शादी रचाई है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि बेटी की शादी में एक्टर सुनील शेट्टी काफी इमोशनल हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी हो गई है।
  • सात-फेरों के दौरान पिता सुनील शेट्टी इमोशनल हो गए।
  • बेटी की शादी में सुनील शेट्टी फूट-फूट कर रोने लगे।

Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: भारतीय स्टार क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने काफी समय तक ओपन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दूसरे से शादी कर ली है। अब आखिरकार दोनों बीते दिन 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध गए हैं और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस में करीबी दोस्तों और परिवार वालों की उपस्थिति में ही की गई है।केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी, हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ की गई है। जिसके साथ ही अब फैंस के बीच आथिया और राहुल की शादी की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि बेटी की शादी में एक्टर सुनील शेट्टी काफी इमोशनल भी हो गए, और राहुल-आथिया के सात-फेरों के दौरान फूट-फूट कर रोने भी लगे। बेटी को शादी करते देख सुनील शेट्टी का दिल भर आया और आंसु बाहर निकल गए।

KL Rahul and Athiya Shetty Wedding

KL Rahul and Athiya Shetty Wedding

बेटी की शादी में फूट-फूट कर रोए सुनील शेट्टी

वैसे तो हर पिता के लिए अपनी बेटी को विदा करना आसान नहीं होता है, इसी तरह सुनील शेट्टी भी बेटी की शादी में काफी इमोशनल हो गए। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही आथिया और राहुल की शादी के फंग्शन शुरू हुए वैसे ही सुनील शेट्टी इमोशनल हो गए और जब सात फेरे होने लगे तो वह अपने आंसु नहीं रोक सके और फूट-फूट कर रोने लगे।

End of Feed