KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने कुछ देर पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें 7 जन्मों का साथी बनाया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन दोनों ने परिवारवालों की मर्जी से शादी करने का फैसला लिया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 के दिन परिवारवालों की उपस्थिति में 7 फेरे लिए और जन्मों-जन्मों के बंधन में बंध गए।
बेटी अथिया शेट्टी का कन्यादान करने के बाद सुनील शेट्टी मीडिया से मिलने के लिए आए और उन्होंने सभी को मिठाइयां बांटी। सुनील शेट्टी के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी आए और उन्होंने भी मीडिया से मुलाकात की। अहान शेट्टी बहन अथिया शेट्टी की शादी के मौके पर काफी खुश दिखाई दिए जबकि पिता सुनील शेट्टी थोड़े से भावुक नजर आए। सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी सम्पन्न होने के बाद मीडिया से मुलाकात की और कहा कि वो केएल राहुल के पिता बनना चाहते हैं न कि ससुर। सुनील शेट्टी के बयान से साफ है कि वो केएल राहुल को बेट की तरह ही ट्रीट करेंगे।
आईपीएल के बाद होगा अथिया-राहुल का रिसेप्शन
सुनील शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए यह खुलासा भी किया कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी का वेडिंग रिसेप्शन आईपीएल 2023 के बाद होगा। शादी करते ही अथिया-राहुल अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हो जाएंगे, जिस कारण आईपीएल 2023 से पहले इनका रिसेप्शन रखना संभव नहीं होगा। सुनील शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं, जिनके कई सारे दोस्त हैं। सुनील शेट्टी अपने इन सभी दोस्तों को थोड़े समय के बाद बेटी की शादी की पार्टी देंगे, तब तक उन्हें इंतजार करना होगा।
