बॉलीवुड

Fukrey 3 का फर्स्ट पोस्टर हुआ जारी, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'फुकरे 3’, नहीं दिखेगा ये बड़ा स्टार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 24, 2023, 01:48 PM IST

Fukrey 3: बॉलीवुड फिल्म फुकरे की अब एक और फ्रेंचाइजी रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट और पहला पोस्टर आज जारी कर दिया गया है। दमदार कॉमेडी-मसाला फिल्म फुकरे 3 इसी साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि फिल्म में अली फजल नजर नहीं आएंगे।

Image

Fukrey 3 Release Date

KEY HIGHLIGHTS
  • फुकरे 3 की रिलीज डेट सामने आ गई है।
  • फुकरे 3 का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।
  • फिल्म में अली फजल नजर नहीं आएंगे।

Fukrey 3: बॉलीवुड फिल्म फुकरे (Fukrey 3 Release Date) की अब एक और फ्रेंचाइजी रिलीज होने के लिए तैयार है। फुकरे 3 की आधिकारिक घोषणा तो पहले ही कर दी गई थी, हालांकि अब फुकरे 3 की रिलीज डेट और पहला पोस्टर आज जारी कर दिया गया है। दमदार कॉमेडी-मसाला फिल्म फुकरे 3 इसी साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फुकरे और फुकरे 2 फिल्म में अली फजल का किरदार फैंस ने काफी पसंद किया था, हालांकि अब फुकरे की तीसरी फ्रेंचाइजी में एक्टर अली फजल नहीं नजर आने वाले हैं। फिल्म को पोस्टर से भी वो गायब हैं। फिल्म का यह पोस्टर देख फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया है। बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फुकरे 3 का पोस्टर और रिलीज डेट दोनों शेयर की हैं। आइए जानते हैं कि पोस्टर को देख फैंस का कैसा रिएक्शन सामने आ रहा है।

7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी 'फुकरे 3'

पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्डा स्टारर फुकरे 3 को मृगदीप सिंह लांबा के जरिए निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत बनाई जा रही है। फिल्म में इस बार अली फजन की कमी फैंस का खलने वाली है। अली फजल अपने अपकमिंड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं और डेट्स ना होने की वजह से ही उन्हें फुकरे 3 को साइन करने से मना कर दिया।

इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म के पिछले दोनों पार्ट फुकरे और फुकरे 3 काफी सफल रहे हैं। फुकरे का सबसे यादगार किरदार वरुण शर्मा (चूचे) का माना जाता है। इसी फिल्म के बाद वरुण शर्मा की लाजवाब एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग दुनियां के सामने आई।

अब होगा एक नया चमत्कार

फिल्म के पोस्टर में लिखा है, 'एक नया चमत्कार फ्रॉम जमुनापार'। बता दें कि फिल्म के बीते दोनों पार्ट में वरुण शर्मा के किरदार के पास कुछ अजीब सी ही शक्तियों का दिखाया जाता है, जिससे बाकी किरदार पैसे कमाने के नए-नए पैंतरे आजमाते हैं। फिल्म का तीसरा पार्ट भी धमाकेदार होने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article