Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: भारतीय स्टार क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने काफी समय तक ओपन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दूसरे से शादी कर ली है। अब आखिरकार दोनों बीते दिन 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध गए हैं और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस में करीबी दोस्तों और परिवार वालों की उपस्थिति में ही की गई है।केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी, हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ की गई है। जिसके साथ ही अब फैंस के बीच आथिया और राहुल की शादी की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि बेटी की शादी में एक्टर सुनील शेट्टी काफी इमोशनल भी हो गए, और राहुल-आथिया के सात-फेरों के दौरान फूट-फूट कर रोने भी लगे। बेटी को शादी करते देख सुनील शेट्टी का दिल भर आया और आंसु बाहर निकल गए।
बेटी की शादी में फूट-फूट कर रोए सुनील शेट्टी
वैसे तो हर पिता के लिए अपनी बेटी को विदा करना आसान नहीं होता है, इसी तरह सुनील शेट्टी भी बेटी की शादी में काफी इमोशनल हो गए। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही आथिया और राहुल की शादी के फंग्शन शुरू हुए वैसे ही सुनील शेट्टी इमोशनल हो गए और जब सात फेरे होने लगे तो वह अपने आंसु नहीं रोक सके और फूट-फूट कर रोने लगे।
इस बीच आथिया और राहुल की शादी के बाद सुनील शेट्टी मीडिया के सामने आए और कहा, 'अब मैं ससुर बन गया हूं, आथिया और राहुल की शादी हो गई है।' सुनील शेट्टी ने मीडिया के साथ खुशी बांटते हुए मिठाई भी बांटी है।
करीबी परिवार और दोस्तों में हुई शादी
इससे पहले भी सुनील शेट्टी ने इस बात को साफ कर दिया कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच ही की गई है। हालांकि केएल राहुल और आथिया शेट्टी का रेसप्शन IPL के बाद आयोजित किया जाना है।
