KKBKKJ Worldwide Box Office Day 3: Salman Khan की मूवी ने लगाई सेंचुरी, देखें आंकड़े

KKBKKJ Worldwide Box Office Day 3: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की हालिया रिलीज मूवी किसी का भाई किसी की जान ने सिनेमाघरों में 3 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

KKBKKJ Worldwide Box Office Day 3: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज की थी, जिसे दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। ईद के मौके पर किसी का भाई किसी की जान से धांसू कमाई की उम्मीद थी लेकिन यह मूवी औसत आंकड़े ही दर्ज करा पायी है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। किसी का भाई किसी की जान ने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिस कारण ट्रेड पंडित थोड़े खुश हैं। हालांकि यह बात भी हर कोई स्वीकार कर रहा है कि सलमान खान को अब अपनी फिल्मों के कंटेंट पर काम करने की जरूरत है। अगर वो ऐसी ही फिल्में बनाते रहेंगे तो उनका स्टारडम खत्म होने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे।

KKBKKJ Worldwide Box Office Day 3

KKBKKJ Worldwide Box Office Day 3

मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्ट की बात करें तो फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने देश में पहले 3 दिनों में 62.50 करोड़ रुपये और विदेश में 35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अगर फिल्म द्वारा की गई कुल कमाई को जोड़ लिया जाए तो इसकी अब तक की कुल कमाई 110 करोड़ रुपये हो गई है। ट्रेड पंडितों की निगाहें अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई पर है। अगर सोमवार के दिन किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर कदम जमाए रखती है तो वीकडेज में इसके आंकड़े ठीक-ठाक रहेंगे।

End of Feed