Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने बीते दिनों यह ऐलान किया था कि वो अपनी अपकमिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मूवी पठान (Pathaan) के साथ रिलीज करेंगे, ताकि दर्शक इसका लुत्फ बड़े पर्दे पर उठा पाएं। सलमान खान के इस फैसले से उनके फैंस थोड़े से निराश हुए थे क्योंकि उन्हें किसी का भाई किसी की जान का टीजर देखने के लिए पठान का टिकिट खरीदना पड़ता लेकिन फैंस ने अपने भाईजान के लिए यह भी किया। सलमान खान के कई सारे फैंस फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर देखने के लिए सुबह-सुबह थिएटर पहुंचे लेकिन उन्हें निराशा नहीं हुई है। थिएटर में जब सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर चला तो वो खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। कई सारे लोग तो सलमान खान की एंट्री पर चिल्लाने लगे।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: खून से लथपथ सलमान खान को देख थिएटर में ही नाचने लगे दर्शक, देखें वीडियो
सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज होगी, जो कि एक मसाला एंटरटेनर है। फिल्म में सलमान खान अलग लुक में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें भाईजान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर ऐसा काटा है कि लोग पर्दे से अपनी नजरें हटाने में नाकामयाब रहते हैं। टीजर का एक-एक सीन इतना शानदार है कि दर्शक भाईजान को ही देखते रहते हैं। आप फिल्म का टीजर नीचे देख सकते हैं:
Here's the official #SalmanKhan 's #KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser 🔥🔥#KisiKaBhaiKisiKiJaan t.co/GBWGFT8w73
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
फिल्म किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) रोमांस कती दिखाई देंगी। पूजा हेगड़े और सलमान खान की यह पहली फिल्म है। इससे पहले इन दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया है। टीजर में सलमान-पूजा की जोड़ी अच्छी नजर आती है। किसी का भाई किसी की जान में साउथ स्टार वेंकटेश का कैमियो भी होगा।
