KIS KISKO PYAAR KAROON 2: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिर एक बार बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं-2' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में कपिल शर्मा दूल्हा बनने के बाद काफी ज्यादा हैरान नजर आ रहे हैं। पोस्टर में कपिल दूल्हे की तरह तैयार हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर हैरानी का भाव साफ नजर आ रहा है, जबकि उनकी दुल्हन का चेहरा घूंघट के पीछे छिपा हुआ है। बैकग्राउंड में बज रही शहनाई की आवाज शादी के जश्न के माहौल को और बढ़ा रही है। हाल ही में तरण आदर्श ने इस पोस्टर को शेयर किया है।
KIS KISKO PYAAR KAROON 2
मनजोत सिंह भी बनेंगे फिल्म का हिस्सा
इस फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान हैं। इस फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा फुकरे फेम मनजोत सिंह भी नजर आने वाले हैं। 2015 में आई फिल्म किस किस को प्यार करूं से कपिल शर्मा ने लीड रोल में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। अब फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब तक मेकर्स ने दूल्हन का चेहरा नहीं दिखाया है। अब देखना होगा कि ये रोल कौन सी एक्ट्रेस प्ले करने वाली हैं।
पहले पार्ट में ये सितारे आए थे नजर
किस किस को प्यार करूं एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसकी जिंदगी तीन पत्नियों के बीच उलझी हुई है। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसमें अरबाज खान, वरुण शर्मा, एली अवराम, मंजरी फडनिस, सिमरन कौर मुंडी और साई लोकुर जैसे सितारे नजर आए थे।
