बॉलीवुड

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन को आया गुस्सा, वायरल वीडियो देख आप भी कहेंगे "ठीक किया"

Abhishek Bachchan Angry on Papraazi: दरअसल कल जब मनोज कुमार( Manoj Kumar) का अंतिम संस्कार हो रहा था तो मीडिया और पत्रकार कैमरा लेकर खड़े थे। अभिषेक बच्चन एक कैमरामैन के पास गए और गुस्सा हो गए। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला जिसे सुनकर आप भी कहेंगे ये तो सही बात है

Image

Abhishek Bachchan Angry on Papraazi

Abhishek Bachchan Angry on Papraazi: बीती रात शनिवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार( Manoj Kumar) का अंतिम संस्कार हुआ। हिन्दी सिनेमा के नायाब स्टार को आखिरी विदाई देने भारी संख्या में लोग पहुंचे। एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक हर कोई मुकेश खन्ना के अंतिम दर्शन करने आया। वहीं अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) भी इस मौके पर पहुंचे थे। कल सुबह से ही स्टार्स की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में अभिषेक बच्चन को गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है।

दरअसल कल जब मनोज कुमार( Manoj Kumar) का अंतिम संस्कार हो रहा था तो मीडिया और पत्रकार कैमरा लेकर खड़े थे। इस मौके पर हर कोई उन्हें अपने कैमरे में कैद कर रहा था। लेकिन अभिषेक बच्चन ने पैपराजी के एक कैमरामैन को कैमरा नीचे करने के लिए कहा, और गुस्से में बात करते नजर आए। बाद में पता चल कि वह ये कह रहे थे यह एक निजी मामला है ऐसे में आपको उन्हें स्पेस देना चाहिए और थोड़ी देर के लिए कैमरा बंद करना चाहिए। हालांकि उसके बाद अभिषेक बच्चन कैमरामैन का हाथ झटककर अपनी गाड़ी की तरफ चले गए।

अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) की इस हरकत को कुछ लोगों ने खराब बताया तो अधिकतर लोग इसे सही कह रहे हैं। फैंस का कहना है कि इस समय में परिवार को अकेला छोड़ देना चाहिए। बात करें अभिषेक बच्चन की तो वह अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार पर गए थे। वहाँ पर उन्होंने सलमान खान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article