EXCLUSIVE: तलाक के बाद आमिर खान संग स्पॉट होने पर किरण राव ने दिया रिएक्शन, कहा- 'हम दोनों अभी भी...'

Kiran Rao on Seen With Aamir Khan: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने अभी हाल ही में जूम से बातचीत के दौरान बताया कि वो तलाक के बाद भी आमिर खान के साथ क्यों नजर आती हैं।

Kiran Rao on Seen With Aamir Khan: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आमिर खान इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो को लेकर सुर्खियों में हैं। आमिर खान इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा कर चुके हैं। आमिर खान ने अपने बच्चों से लेकर बचपन में हुई पिटाई को लेकर भी अपनी राय रखी। इसके अलावा आमिर खान ने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे किस्से बताए जिसने सबको हैरान कर दिया। इस शो के बाद आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव का एक इंटरव्यू सामने आया है। किरण राव ने इस इंटरव्यू में उस सवाल का जवाब दिया है, जिसका लोगों को काफी लंबे समय से इंतजार था।

Kiran Rao on Seen With Aamir Khan

Instagram

आमिर खान को लेकर किरण राव ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती हैं। आमिर खान ने अपनी दो शादियां की थी, लेकिन अब उनका दोनों से तलाक हो चुका है। लेकिन तलाक के बाद भी आमिर खान अपनी एक्स वाइफ के साथ इवेंट में नजर आते हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल भी किए जाते हैं। इसी बीच आमिर खान की एक्स वाइफ ने जूम से बातचीत दौरान पहले किरण राव ने अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर बात की और इसकी सफलता पर खुशी जताई। इसके बाद तलाक के बाद आमिर खान संग स्पॉट होने पर रिएक्शन दिया। किरण राव ने कहा कि हम दोनों अभी बहुत करीब हैं। आजाद के माता-पिता के नाते और दोस्त के नाते। अब भी हम एक दूसरे को परिवार मानते हैं और लंबे समय तक ऐसा ही रहने वाला है।

End of Feed