बॉलीवुड

'Happy Patel' से होगा Imran Khan का कमबैक !! गोवा में शुरू होगी शूटिंग

Imran Khan's Comeback With THIS Project: मीडिया से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इमरान खान (Imran Khan) के कमबैक प्रोजेक्ट को टाइटल मिल गया है। फिल्म का नाम 'हैप्पी पटेल' बताया जा रहा है और इसे वीर दास डायरेक्ट करेंगे। शूटिंग गोवा में शुरू कर दी गई है।

Image

Imran Khan

Imran Khan's Comeback With THIS Project: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर इमरान खान (Imran Khan) अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता के कमबैक की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। फैन्स इमरान खान को बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए बेताब हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह कन्फर्म हो गया है कि इमरान खान किस प्रोजेक्ट के जरिए वापसी कर रहे हैं। सुनने में आया है कि इमरा खान ने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग गोवा में शुरू कर दी है।

पीपिंग मून के मुताबिक इमरान खान ने गोवा में अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इमरान खान के अपोजिट लीड एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया है। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह को अहम रोल निभाने के लिए कास्ट किया गया है। वीर दास इस फिल्म के माध्यम से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म को निर्माताओं ने 'हैप्पी पटेल' (Happy Patel) टाइटल दिया है। बताया गया है कि फिल्म में आमिर खान का भी कैमियो हो सकता है।

'हैप्पी पटेल' से पहले इमरान खान एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में दोबारा कदम रखने वाले थे। फिल्म का निर्देशन अब्बास टायरवाला करने वाले थे लेकिन किसी कारण इस सीरीज को मेकर्स ने बीच में ही बंद कर दिया। इमरान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इस सीरीज के बंद होने से खुश हैं क्योंकि वो और भी मजेदार किरदार निभाना चाहते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article