King vs Love & War: साल 2026 में बॉक्स ऑफिस की जंग में आमने सामने होंगे शाहरुख-रणबीर!! किसकी होगी जीत?

Shah Rukh Khan vs Ranbir Kapoor Box office clash: शाहरुख खान और रणबीर कपूर इन दिनों दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। किंग खान की अपकमिंग मूवी किंग साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसी समय रणबीर की फिल्म लव एंड वार भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Box Office Clash: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की वजह से चर्चा में है। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी दिखाई देंगी फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म काफी जबरदस्त होने वाली है। बीते दिनों एक खबर सामने आई थी कि शाहरुख की ये मूवी साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म लव एंड एंड वॉर भी इसी समय सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली है।

MixCollage-14-Sep-2024-11-20-AM-9133

आमने सामने आएंगे शाहरुख खान-रणबीर कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म लव एंड वॉर को साल 2026 में रिलीज करने वाले है। 20 मार्च को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म में मूवी में विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाई देंगे। इन तीनों को साथ देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं। वहीं शाहरुख खान की फिल्म किंग भी मार्च 2026 में रिलीज हो सकती है। बता दें कि शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग जनवरी साल 2025 में शुरू करने वाले हैं। मालूम हो कि साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम और रणबीर की मूवी सांवरिया के बीच जंग देखने को मिली थी। हालांकि किंग खान की मूवी ने रणबीर कपूर की सांवरिया को धूल चटा दी।

End of Feed