Sonakshi Sinha Interview: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) की शादी को करीब 3 महीने हो गए हैं। हाल ही में कपल यूरोप में हनीमून मनाकर लौटा है। सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी शादी पर माँ और पापा ने क्या रिएक्शन दिया। एक तरफ जहां जहीर-सोनाक्षी की शादी से उनके भाई नाराज नजर आए वहीं दूसरी ओर सोना के मम्मी-पापा के शादी की बात पर क्या कहा, आइए आपको बताते हैं सोनाक्षी ने इस बारे में क्या बताया
सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने हाल ही में जूम के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha) जहीर को अच्छे से जानते हैं। सभी दोस्त और रिश्तेदारों को पता था कि मैं और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से डेट कर रहे हैं। जब पापा पहली बार जहीर से मिले तो उनपर फिदा हो गए थे। जब मैंने शादी के लिए घर पर बात की तो पापा ने यही कहा कि -'जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी'। सोनाक्षी ने आगे बताया कि उनके पिता और पति जहीर का जन्मदिन भी एक ही दिन पड़ता है। मेरे पिता का जन्मदिन 9 दिसंबर को है और जहीर का जन्मदिन 10 दिसंबर को है, इसलिए दोनों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि माँ पूनम सिन्हा( Poonam Sinha) ने भी मेरा बहुत साथ दिया वह जहीर इकबाल को अच्छे से जानती थी। वो घर में पहली थी जिन्होंने शादी के बारे में बात की, एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि मेरी माँ ने भी लव मैरिज की है वह इस बात को बहुत अच्छे से समझती हैं।
