King Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को फिल्म 'डंकी' में आखिरी बार देखने के बाद अब फैन्स को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट 'किंग' का बेसब्री से इंतजार है। बीते कई महीनों से शाहरुख खान फिल्म 'किंग' की शूटिंग बड़े जोरों-शोरों से करने में लगे हुए हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर निर्माताओं ने फिल्म 'किंग' से अभिनेता का फर्स्ट लुक जारी करते हुए टीजर रिलीज किया था। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'किंग' (King) मूवी में मेकर्स ने अब दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' से एक धांसू एक्टर की एंट्री करा दी है।
Pic Credit: X
'किंग' में हुई अक्षय ओबेरॉय की एंट्री
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय ओबेरॉय की एंट्री हो गई है। शाहरुख खान की 'किंग' मिलने के बाद अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने कहा, 'मेरा सपना पूरा हो गया है। मेरी चेकलिस्ट कम्पलीट हो गई है। मुझे शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में काम करने का मौका मिला। उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना काफी मजेदार होगा। शाहरुख खान हमेशा से मेरी बड़ी प्रेरणा रहे हैं। उन्होंने इंडियन सिनेमा में बहुत मेहनत है। उनकी किसी फिल्म का हिस्सा बनना एक अलग ही एहसास है। मैं एक एक्टर होने के नाते उनके अनुशासन, उनकी ऊर्जा और उनकी उदारता का फैन रहा हूं। मैं उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस को हमेशा संजो कर रखूंगा।'
यह भी पढ़ें: Andaz Apna Apna Cast Then and Now: 31 सालों ऐसे दिखते हैं अमर-प्रेम, क्राइम मास्टर गोगो का बदल गया हुलिया
अक्षय ओबेरॉय ने आगे बताया कि जब सिद्धार्थ आनंद का उनके पास फोन आया तो अभिनेता ने साथ में काम करने के लिए तुरंत हां कर दी थी। बताते चलें शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' कथित तौर पर 1994 की हॉलीवुड फिल्म लियोन: द प्रोफेशनल से प्रेरित है। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।
