King Of Kotha Box Office Collection: दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की फिल्म किंग ऑफ कोठा रिलीज हो चुकी है। फिल्म में एक्टर ने गैंगस्टर का रोल प्ले किया है। अपनी एक्टिंग से दुलकर सलमान ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्टर इस मलयालम फिल्म में एक्टर होने के साथ- साथ प्रोड्यूसर भी है। फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। दुलकर को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे।
King Of Kotha Collection (credit pic: instagram)
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.6 करोड़ का बिजनेस किया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार यानी 25 अगस्त को फिल्म की कमाई में 69 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
दूसरे दिन कमाए महज इतने करोड़
फिल्म ने शुक्रवार को 2 करोड़ की कमाई की। मलयालम वर्जन में फिल्म ने 1.7 करोड़ की कमाई की। तमिल और तेलुगु भाषा में फिल्म ने 15 लाख रुपये का बिजनेस किया। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म शनिवार को शानदार कमाई करेगी। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म तीन दिन में कुल मिलाकर 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। दुलकर सलमान ने अपने फैंस का शुक्रिया करते हुए पोस्ट शेयर किया था। एक्टर ने अपने फैंस का धन्यवाद किया था। इस फिल्म में दुलकर सलमान के साथ साउथ के कई कलाकार मुख्य भूमिका में है। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
