King Movie Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। शाहरुख खान की फिल्म किंग से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म किंग का अनाउंसमेंट रिलीज किया गया था। फिल्म के इस अनाउंसमेंट वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान धांसू अवतार में नजर आए। इन सब के बीच फिल्म किंग के बजट और एक्शन सीन्स को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ा क्या नया अपडेट सामने आया है।
Image Source: King Movie
इतने करोड़ में बन रही है 'किंग'
शाहरुख खान एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर फिर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म किंग जुड़ा एक नया अपडेट है। बॉलीवुड हंगामा को एक सोर्स ने बताया कि किंग 350 करोड़ के बजट पर बन रही है, जिसमें प्रिंट, पब्लिसिटी और बाकी खर्चे शामिल नहीं हैं। 'फिल्म किंग शुरू में एक एक्शन थ्रिलर थी, जिसमें SRK का एक्सटेंडेड कैमियो था और डायरेक्टर सुजॉय घोष थे। शुरुआती बजट सिर्फ 150 करोड़ था, लेकिन स्क्रिप्ट में बड़ा और बेहतर करने की गुंजाइश थी। जब सिद्धार्थ आनंद आए तो उन्होंने SRK के साथ बैठकर फिल्म को ग्रैंड स्केल पर बनाया, जिसमें पहले कभी न देखे एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किए गए।' रिपोर्ट में आगे बताया गया कि 'SRK प्रोड्यूसर हैं जो खर्च करना पसंद करते हैं और ऑडियंस को सबसे रिच विजुअल्स और स्पेक्टेकल देना चाहते हैं। उन्होंने सिद्धार्थ को फ्री हैंड दिया है। किंग में छह 'असाधारण एक्शन सीक्वेंस' हैं। इनमें से तीन रियल लोकेशंस पर शूट हुए हैं, बाकी सेट पर शूट हो सकते हैं।'
'किंग' में नजर आएंगे ये सितारे
सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी नजर आने वाले हैं। फिल्म किंग साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
