बॉलीवुड

अरहान खान के बर्थडे को मलाइका अरोड़ा ने बनाया खास, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Arhaan Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान का आज बर्थडे है। मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान का जन्मदिन खास बना दिया है। मलाइका अरोड़ा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है पोस्ट पर...

Image

pic credit- malaika arora instagram

Arhaan Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर अरहान खान को सभी लोग विश कर रहे हैं। फैंस समेत बॉलीवुड के स्टार्स ने भी अरहान खान पर प्यार बरसाया है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान का जन्मदिन खास बना दिया है। मलाइका अरोड़ा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में हर तरफ वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है इस पर...

मलाइका अरोड़ा ने बेटे को किया विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अरहान की एक कैंडिड फोटो डाली, जिसमें वो बोट डेक पर आराम कर रहा है और शांत हवा का मजा ले रहा है। स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स में अरहान कूल लग रहा है। मलाइका ने लिखा,'हैप्पी बर्थडे माय बेबी बॉय।' मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे अरहान!! हमेशा ढेर सारा प्यार, किस्मत और खुशी मिले।' बता दें कि मलाइका अरोड़ा का अपने बेटे अरहान खान के साथ बहुत प्यारा रिश्ता है। मां-बेटे की जोड़ी अक्सर मजेदार बातचीत और सोशल मीडिया पर दिल छूने वाले पलों के लिए सुर्खियां बटोरती है। अरहान खान, एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं, जो उनकी पहली शादी से हैं। मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

मलाइका अरोड़ा का नया गाना

हाल ही में मलाइका अरोड़ा का नया म्यूजिक वीडियो चिलगम रिलीज हुआ, जिसमें वो यू यू हनी सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने को लेकर विवाद हो गया है। 52 साल की मलाइका अरोड़ा इसमें बेहद बोल्ड डांस स्टे्पस कर रही है, जो कि लोगों को पसंद नहीं आया है। लोगों का ये मानना है कि मलाइका अरोड़ा ने सारी हदें पार कर दी है। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। उनकी कोई भी तस्वीर इंटरनेट वर्ल्ड में आते ही वायरल हो जाती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article