King: शूटिंग सेट लीक हुई शाहरुख खान की पिक्चर !! जानिए पूरी सच्चाई

Shah Rukh Khan Next Is King: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता नील रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फैक्ट चेक में यह पता चला है कि यह फोटो शाहरुख खान की नहीं है बल्कि यह ब्रिटिश-स्पेनिश मिस्ट्री थ्रिलर व्हाइट लाइन्स के एक सीन की है।

Shah Rukh Khan Next Is King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस समय सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में शाहरुख खान बेहद स्टाइलिश और डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान को अपनी बेटी सुहाना खान के साथ देखा जाएगा। कुछ समय पहले इंटरनेट पर वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक स्क्रिप्ट की झलक दिखाई दी थी और उस स्क्रिप्ट पर 'किंग' टाइटल लिखा था।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान की इस फोटो को देखकर कहा जा रहा है कि यह स्पेन से सेट की है। फोटो में शाहरुख खान नीले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि यह वायरल फोटो शाहरुख खान की नहीं है। यह तस्वीर नेटफ्लिक्स पर 2020 में रिलीज हुई ब्रिटिश-स्पेनिश मिस्ट्री थ्रिलर व्हाइट लाइन्स के पहले एपिसोड के एक सीन की है, जिसमें मार्कस और उनके साथी माफिया बॉस ओरिओल कैलाफट से मिलते हैं। स्पैनिश सीरीज मनी हीस्ट के निर्माता एलेक्स पिना ने इसे बनाया था।

End of Feed