बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह की बात होती है इसलिए मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई कमेंट नहीं करता हूं।
एक्टर ने कहा कि मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लोगोंं से दूर रखा है क्योंकि मुझे ऐसा ही पसंद है। मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि लोगों के बीच में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करनी चाहिए। मैं अपनी चीजें अपने तक ही रखना पसंद करता हूं। एक्टर ने आगे कहा, मैं क्यूं अपनी लाइफ का जरूरी समय इन सबमें बर्बाद करूं जहां मुझे पता है कि ये सब लोगों के लिए खेल है। लोगों को हर बात पर कोई ना कोई राय देनी है।
एक्टर ने बताया था कि उन्हें लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता है
कॉफी विद करण के शो पर एक्टर ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं हूं। मेरे बारे में लोग क्या कहते हैं मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुछ लोग मुझे पसंद करते होंगे। कुछ लोगों होंगे जो मुझे पसंद नहीं करते होंगे। कुछ समय पहले ही आदित्य और अनन्या का ब्रेकअप हुआ है। दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 2 साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य इन दिनों अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो उन दिनों की शूटिंग में बिजी है। आदित्य के साथ इस फिल्म में सारा अली खान लीड रोल में है।
