अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में जाह्नवी प्लेट में कुछ खाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इसी के साथ किसी से बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के बगल में उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया खड़े हुए है। एक्ट्रेस बीच-बीच में शिखर को चम्मच से खिलाते हुए नजर आ रही है। जाह्नवी और शिखर के इस क्यूट वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जाह्नवी शिखर से बहुत प्यार करती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये काफी क्यूट है। तीसरे यूजर ने लिखा, दोनों को नजर ना लगे।
जाह्नवी-शिखर वायरल वीडियो
जाह्नवी कपूर फिल्म की स्क्रीनिंग पर शिखू नाम का लॉकेट पहने हुए नजर आई थी। एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण पर बताया था कि वो अपने बॉयफ्रेंड को शिखू कहती हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। दोनों साथ में खास बॉऩ्ड शेयर करते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
