King: सेकंड प्रेग्नेंसी में शाहरुख खान संग शूटिंग करती दिखीं Deepika Padukone, ढीले-ढाले कपड़ों से छुपाया बेबी बंप

Deepika Padukone Shooting King During Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सेकंड प्रेग्नेंसी में शाहरुख खान के साथ 'किंग' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं।

Deepika Padukone Shooting King During Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड पर कई हिट फिल्में दी हैं, वहीं आने वाले वक्त में भी उनकी बहुत सी मूवीज बड़े पर्दे पर धूम मचाती नजर आएंगी। लेकिन इन सबसे इतर दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी। हालांकि प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने काम से जरा भी समझौता नहीं किया। वह इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ केपटाउन में 'किंग' फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उनसे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यह भी पढ़ें: King LEAKED VIDEOS: सिद्धार्थ आनंद ने Shah Rukh Khan के फैंस से मांगी मदद, देखें पोस्ट

deepika padukone (3)

प्रेग्नेंसी में शूटिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण, फोटो क्रेडिट- एक्स

प्रेग्नेंसी में यूं शूटिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 'किंग' के सेट से वायरल हुईं फोटोज और वीडियोज में रेड ओवरसाइज टॉप और ब्लू व ग्रीन ट्राउजर में दिखाई दीं। जहां एक तस्वीर में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) संग बात करते हुए मुस्कुराती नजर आईं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीढ़ियां चढ़ते वक्त दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान का हाथ थामे दिखाई दीं। 'किंग' के सेट से सामने आई इन तस्वीरों और वीडियोज को देख फैंस भी उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब 'किंग' के सेट से शाहरुख खान या दीपिका पादुकोण की तस्वीरें वायरल हुई हों। इससे पहले दोनों का लुक सामने आया था, जिसमें दीपिका गोल्डन ड्रेस में नजर आईं तो वहीं शाहरुख खान के लुक ने भी सबको हैरान किया। यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने नहीं छोड़ी जय मेहता की 'Pralay', इस साल अगस्त में शुरू होगी शूटिंग

    फोटो क्रेडिट- दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम

    दिसंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी शाहरुख खान की किंग

    बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'किंग' दिसंबर, 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ-साथ अभिषेक बच्चन और खुद किंग खान की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर क्या धूम मचाती है।

    End of Feed