King: शाहरुख खान स्टारर में Abhishek Bachchan की बॉडी देखकर लोगों की खुली रह जाएंगी आंखें !!

Abhishek Bachchan's Transformation for King: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) में अभिषेक बच्चन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए अभिषेक बच्चन को गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से होकर गुजरना पड़ेगा। अभिषेक ने अपनी लुक पर भी काम करना शुरू कर दिया है।

Abhishek Bachchan's Transformation for King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) के लिए अभिषेक बच्चन को फाइनल किया गया है। इस फिल्म की ज्यादा डिटेल्स तो अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अभिषेक बच्चन 'किंग' में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को विलेन के रोल में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके अनुसार अभिषेक बच्चन के लुक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि 'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को एक धांसू फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ेगा।

Abhishek Bachchan and Shah Rukh Khan

अभिषेक बच्चन का 'किंग' में होगा धांसू ट्रांसफॉर्मेशन

सिद्धार्थ आनंद को फिल्म 'किंग' का निर्देशन करने के लिए फाइनल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन 'किंग' में अब तक ना देखे गए अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में लिए अभिषेक बच्चन को धांसू ट्रांसफॉर्मेशन से होकर गुजरना पड़ेगा। इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को मेकर्स ने नए और दुबले-पतले शरीर में ढलने के लिए कहा है। फिल्म में उन्हें एकदम शार्प लुक में देखा जाएगा और इसके लिए अभिषेक ने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

End of Feed